GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान की रिपोर्ट
नवाब काजिम हुसैन खां बंगश ने बताया कि 27 दिसंबर को नवाब मोहम्मद खा बंगश का 310 व स्थापना दिवस मनाया जाएगा 
थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद के निकट बारा दरी स्थित नवाब काजिम हुसैन खां बंगश के निवास पर एक अहम बैठक हुई जिसमें अनीस अहमद खान एडवोकेट ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फर्रुखाबाद केे संथापक मोहम्मद खा बंगश का 310 व स्थापना दिवस मनाया जाएगा वही वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवाब काजिम हुसैन खां बंगश ने बताया कि 27 दिसंबर स्थापना दिवस पर पूर्व में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय को बनाया गया है इस बार भी मुख्य अतिथि जिला अधिकारी को बनाया जाएगा या उनके प्रतिनिधि को बनाया जाएगा वही रामकिशन राजपूत ने बताया कि नवाब मोहम्मद खां बंगश ने फर्रुखाबाद की स्थापना 1714 में की थी वह मुगल सेना में एक अच्छे मैंन सेनापति थे नवाब मोहम्मद खां बंगश का शासनकाल 1713 से 1743 तक रहा वही जावेद हुसैन खा बंगश यूथ बिंग वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि 27 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाया जाएगा मकबरे पर गुलपोशी होगी और चादर चढ़ाई जाएगी बैठक में हाजी वसीम जमा खान, युनुस अंसारी,अनीस अहमद एडवोकेट,जावेद हुसैन खा बंगश ,रामकिशन राजपूत , कासिम हुसैन खां बंगश आविद मंसूरी ,वाहिद अली आदि मौजूद रहे।
