आक़िल गौर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया केवल टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कमाई के ऐसे अवसर भी पैदा कर रही है, जिसकी कुछ साल पहले कल्पना करना मुश्किल था. भारतीय मूल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर उत्कर्ष अमिताभ की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. अमिताभ अपनी रेगुलर जॉब के साथ Side Hustle यानी पार्ट टाइम काम के जरिए लगभग 18,000 रुपये प्रति घंटा कमा रहे हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि सही स्किल्स के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है.
उत्कर्ष अमिताभ का काम एआई मॉडल को पहले से बेहतर बनाना और उन्हें ट्रेन करना है. जैसे-जैसे चैटजीपीटी (ChatGPT) और जेमिनी (Gemini) जैसे एआई टूल्स की डिमांड बढ़ रही है, बड़ी कंपनियां इन मॉडल्स को ह्यूमन इंटेलिजेंस के करीब लाने के लिए एक्सपर्ट की तलाश कर रही हैं. अमिताभ ने इसी मांग को पहचाना और अपनी स्किल्स को मुनाफे वाले बिजनेस में बदल दिया. उनकी सक्सेस स्टोरी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपनी नियमित आय के साथ-साथ कुछ नया और बड़ा करना चाहते हैं.
