फर्रुखाबाद,कपिल क्षेत्र 11 मंजिल मंदिर के पास पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
आज 17 नवंबर को कायमगंज विधानसभा के कपिल क्षेत्र स्थित 11 मंजिल मंदिर के पास पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता का भव्य आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता विवेक मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं डॉ. नवल किशोर शाक्य उपस्थित रहे प्रतियोगिता में विभिन्न वजन क़ैटेगरी के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे प्रथम पुरस्कार: प्रदीप यादव द्वितीय पुरस्कार: रूप यादव तृतीय पुरस्कार: अजय यादव इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “आप सभी में अपार ऊर्जा और क्षमता है। आप इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न लोग उपस्थित रहे।