कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र अंतर्गत पुलिस प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ शहर में निकली बड़े ही धूमधाम से राम बारात लोगों ने की पुष्प वर्षा
फर्रुखाबाद 23 सितंबर मंगलवार देर रात्रि शहर के सरस्वती भवन से निकाली गयी श्रीराम लीला मंडल की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा में हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही श्रीराम बरात में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। भगवान श्रीगणेश की पहली पूजन के साथ शोभायात्रा शुरू की गयी शोभायात्रा में महर्षि विश्वामित्र, सरस्वती,तिरुपत काली, भगवान शंकर, राधाकृष्ण, हनुमान जी, राममन्दिर अयोध्या, नरसिंह-प्रहलाद,शिव-नंदी, दुर्गा माता, हनुमान जी, प्रेमानंद महाराज, गुरु वशिष्ठ, कौशल्य के राम, राम-लक्ष्मण-भरत शत्रुघन, बद्री नाथ, शबरी राम मिलन आदि सहित टोटल 42 झाकियों को शामिल किया गया वही कोतवाली फर्रुखाबाद प्रभारी निरक्षक राजीव पांडे प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सांभाले रहे वही अध्यक्ष लाल जी टंडन, गौरव अग्रवाल,मंत्री दीपक सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, धर्मेन्द्र कनौजिया, उपाध्यक्ष रमन सारस्वत, जितेन्द्र सिंह, विवेक मिश्रा, आदि मौजूद रहे।