GSP न्यूज चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
हम हमेशा खाने वह पीने के नकली सामान व मिलावटी के बारे में समाचार चलाते रहते हैं लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई भी नहीं होती या फिर इसके पीछे कुछ सफेद पोश संमबंनधों का हाथ होता है जनता असली या नकली खाए उससे किसी को कोई लेना देना नहीं होता जब बड़ी कंपनी का ब्रांड कम बिकने लगे तब पता चलता है की नकली व असली बिकरहा है बाजार में सहारनपुर मंडी समिति में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरियाणा की मशहूर शाही खजाना चावल कंपनी की लीगल टीम और कर्मचारी पुलिस के साथ मंडी समिति पहुंचे और एक चावल कारोबारी की आढ़त पर छापा मारा। कंपनी का आरोप है कि असली चावल पर नकली पैकिंग कर उनके ब्रांड नाम से बाजार में बेचा जा रहा था। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से शाही खजाना ब्रांड की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही थी। इस पर जब कंपनी ने खुद बाजार में सर्वे कराया तो पता चला कि सहारनपुर मंडी में उनके नाम से नकली पैकिंग का खेल चल रहा है। कंपनी का कहना है कि यह न सिर्फ उनके व्यापार को नुकसान पहुँचा रहा था बल्कि उपभोक्ताओं को भी गुमराह किया जा रहा था।छापे की कार्रवाई के दौरान मंडी समिति में कारोबारियों में खलबली मच गई। पुलिस टीम ने मौके से कई बैग और पैकिंग सामग्री कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंडी समिति में लंबे समय से चल रहे इस फर्जीवाड़े की जानकारी विभागीय अधिकारियों को क्यों नहीं हुई? क्या इस नकली ब्रांडिंग के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी