आज थाना राजपुर क्षेत्र ग्राम बदनपुर ब्लाक राजेपुर में बाढ़ पीड़ितों को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय विभाग द्वारा स्वास्थ्य लाभ देने हेतु निशुलक कैंप लगाया गया
आज थाना राजपुर क्षेत्र ग्राम बदनपुर ब्लाक राजेपुर में बाढ़ पीड़ितों को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय विभाग द्वारा स्वास्थ्य लाभ देने हेतु निशुलक कैंप लगाया गया जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने टोटल 132 बाढ़ पीड़ित रोगियों को 77 पुरुषों और 55 महिलाओं को रोगानुसार होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया इस स्वास्थ्य शिविर में लाभान्वित रोगी ज्यादातर जुखाम खांसी पेट दर्द दाद खाज खुजली एग्जिमा बुखार और बाढ़ के पानी में लगातार रहने से होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों से पीड़ित मिले इस शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सभी बाढ़ पीड़ितों को पानी हमेशा उबाल कर पीने की सलाह देते हुए कहा कि ज्यादा कर चर्म रोग अपनी व्यक्तिगत साफ सफाई उचित प्रकार से न रखने की वजह से ही पैदा होते हैं स्वच्छ साफ सफाई और सुखे वस्त्र पहने और नहाने के बाद शरीर को पूरी तरह सूखने के बाद ही स्वच्छ वस्त्र धारण करें बाढ़ के समय सर्पदंश की घटनाओं को रोकने के लिए डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने ग्राम वासियों को पैरों में जूते पहनने की सलाह दी उन्होंने कहा कि आप सभी लोग स्वयं खुद अपनी स्वच्छ साफ सफाई का आप देखरेख कर सकते हैं जिससे आपको ही लाभ होगा