.जी.बी.निगम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र से अभिकर्ता भानू प्रकाश हुये सम्मानित शुभचिंतकों ने उपहारो के साथ दी वधाई मिष्ठान किया वितरण,वधाईयां देने वालो का लगा तांता
GSP NEWS चैनल ताहिर अली ब्यूरो चीफ जनपद बदायूं की रिपोर्ट
जनपद बदायूँ में भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन माहेन्ती सर के निर्देशन में बदायूँ शाखा प्रबंधक रजत श्रीवास्तव द्धारा आवास विकास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के बदायूँ कार्यालय पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र वितरण एंव अभिकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन कर लगभग दर्जन भर से अधिक अभिकर्तोओं को शाखा प्रबंधक रजत श्रीवास्तव द्धारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लियें दुआओं के साथ वधाई भी दी गई हरदिल अज़ीज़ समाजसेवी अभिकर्ता भानू प्रकाश जी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र द्धारा सम्मानित किये जाने पर उनके परिजनों व परिचतों व सहयोगियों में खुशियों का माहौल है साथ ही उन्हें वधाई देने वालो का भी तांता लगा हुआ है। उनकी उपलब्धि से प्रसन्न होकर उनके शुभचिंतको ने भी उनका उपहारों से स्वागत कर मिठाइयां वितरण की। उनके मित्र गौरी ज्वेलर्स के स्वामी राहुल वर्मा एंव रेड हैन्डेड अखबार के ब्यूरोचीफ अफ़जल अज़ीज़ खान व नितिन वर्मा ने उन्हें चाँदी का उपहार देकर सम्मानित कर वधाई देकर मुंह मीठा कराया। इस के अलावा उनके कार्यालय के साथियों, परिचतों परिजनों में शिवकुमार, अमित कुमार, सुखदेव सिंह राठौर, नीलम वर्मा, ब्रजपाल, विनोद भारद्धाज, डा. शमसुल हसन सलीम, राम प्रताप मिश्रा, रंजीत कुमार, कुमारी मोनिका, निधि यादव, अनिकेत रामपुर, विनोद कुमार, शुशील कुमार, मो.हनीफ आदि बहुत से लोगो ने उन्हें वधाईयां दी। इनके अलावा भी मोबाइल द्धारा वधाई देने वालो का भी तांता लगा हुआ है भारतीय जीवन बीमा निगम के समाजसेवी अभिकर्ता भानू प्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा की यह सब आप लोगो की दिली मौहब्बत का प्रणाम है की आप सब की दुआओं व आप सब के सहयोग से हमें आज यह दिन देखना नसीब हुआ है। आप लोगो ने जो मुझे मौहब्बत के साथ वधाईयां देकर जो सम्मान दिया है वह मैं कभी नहीं भुला सकता हूँ। मैं सदा आप सब लोगो का आभारी रहूंगा।