GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान की रिपोर्ट
राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में मरीजों का हाल- बेहाल
मेडिसिन के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजो ने बताया कि 3 दिन से नहीं पहुंचे डॉक्टर हम सभी मरीज़ हो रहे परेशान वही वार्ड में भर्ती सांस रोग के मरीज ने बताया रात्रि में उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी तबीयत खराब होने पर मरीज के परिजनों ने वहां ड्यूटी पर उपस्थित नर्स सिस्टर को बताया
लेकिन सिस्टर ने कोई भी उचित इलाज नहीं दिया मरीजो ने यह भी बताया कि वार्ड में लगा है गंदगी का अंबार हम लोग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं उपस्थित मरीज ने बताया कि ना कोई दवाई टाइम पर मिल रही है ना कभी कोई डॉक्टर हम लोग को देख रहा है हम सभी लोग काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं हमारी कोई देखभाल नहीं की जा रही है यहां पर गंदगी के भी अंबार लगे हुए हैं कोई सफाई कर्मी यहां पर सफाई करने भी नहीं आता बदबू के मारे सभी लोग परेशान हैं एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत की बात बताते हैं दूसरी ओर यहां अस्पताल में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।