भाई की मौत के बाद भाभी की शुरू हुई लव स्टोरी, विरोध पर फावड़े से वार कर की हत्या निर्दोष पिता-पुत्र को भेजा जेल. अब हुआ खुलासा उत्तर प्रदेश के जिला शामली के बनत मे 45 साल की सुदेश की हत्या के मामले मे 4 लोगो को पुलिस ने जेल भेज दिया हैं। सुदेश की हत्या मे नामज़दगी के आधार पर पिता – पुत्र जेल गए थे। उनको बेकसूर मानते हुए रिहाई कराई जाएगी।हत्या की वजह…हारून ने पूछताछ में बताया कि गुड्डी अपने पति की मृत्यु के बाद उसके साथ मजदूरी करने खेतों में जाती थी। उस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। गुड्डी, मृतक सुदेश के छोटे भाई ब्रह्मपाल की पत्नी है। सुदेश को हारून का गुड्डी के घर जाना बुरा लगता था। इसे लेकर हारून व सुदेश की कहासुनी हुई थी। इस पर चारों आरोपियों ने सुदेश की हत्या की योजना बनाई थी। शराब पीने के बहाने सुदेश को संजीव के नलकूप के पास बुलाया गया। वहां रामफल, बूबा व गुड्डी भी पहुंच गए। हारून ने सुदेश पर फावड़े से वार कर हत्या की। इसके बाद शव को पास में खाली पड़े प्लॉट में खड़े झाड़ में डालकर जला दिया था।